पीलीभीत: अपने ही मकान में नल के पास मिला फारेस्ट गार्ड का शव
पीलीभीत, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में पीलीभीत टाइगर रिजर्व के फॉरेस्ट गार्ड की मौत हो गई। उसका शव अपने ही मकान में पानी के नल के पास पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिवार से जानकारी जुटाई। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी किसी तरह का आरोप नहीं …
पीलीभीत, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में पीलीभीत टाइगर रिजर्व के फॉरेस्ट गार्ड की मौत हो गई। उसका शव अपने ही मकान में पानी के नल के पास पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिवार से जानकारी जुटाई। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है।
पुवायां शाहजहांपुर के ऊंचा गांव नानपारा निवासी रामप्रकाश (48) पुत्र मगरेलाल वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड थे। इनकी तैनाती माला रेंज की बीट नंबर एक में चल रही थी। ये रिछौला पुलिस चौकी के सामने बनी विभागीय कॉलोनी में रहते थे। बृहस्पतिवार सुबह काफी देर तक वह घर के बाहर नहीं निकले तो मौके पर भीड़ लग गई। दरवाजा भीतर से बंद था। इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई।
कुछ ही देर में रेंजर रामजी टीम के साथ मौके पर आ गए। दरवाजा खोलने से पहले पुलिस को सूचना दी गई। चौकी पास में ही थी तो रिछौला चौकी से पुलिसकर्मी आ गए। दरवाजा तोड़कर भीतर घुसे तो फारेस्ट गार्ड पानी के नल के पास जमीन पर पड़ा था।सिर में मामूली चोट का निशान था।
मौत की सूचना परिवार वालों को दी गई। बेटा बृजेश समेत अन्य परिवार वाले आ गए। उसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। इंस्पेक्टर इंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
