पीलीभीत: धोखाधड़ी कर ग्रामीण से छह लाख रुपये हड़पे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूरनपुर, अमृत विचार। जालसाजों ने ग्रामीण से धोखाधड़ी करके बैनामा करा लिया। खाते में रुपया भेजने का झांसा देकर चेक वापस ले लिए। शिकायत पुलिस से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। इस पर पीडित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली …

पूरनपुर, अमृत विचार। जालसाजों ने ग्रामीण से धोखाधड़ी करके बैनामा करा लिया। खाते में रुपया भेजने का झांसा देकर चेक वापस ले लिए। शिकायत पुलिस से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। इस पर पीडित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरिया मझरा निवासी भीम शंकर ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसके पिता से गांव के ही दो लोगो ने धौखाधडी करते हुए एक बैनामा करा लिया है। जिसमे 6 लाख रुपये चेक के माध्यम पंजाब एंड सिंध बैंक बंडा का बतौर भुगतान दिया था। अनपढ होने का फायदा उठाकर जालसाजों ने रुपया खाते में ट्रांसफर करने की बात करते हुए चेक वापस ले लिया। लेकिन अभी तक उसको भुगतान नही मिला।

इसको लेकर कई बार पंचायते भी हुई उसके बावजूद न ही रुपया मिला और न ही कोई चेक वापस दिए,जो चेक पहले दिया था वह भी लखवंत ने छल कपट करके अपने पास रख लिया। आरोप है कि अब आरोपी उसके खेत पर जबरन अवैध कब्जा करना चाहते हैं।भरी पंचायत में पीडित व उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी।

मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई।जिस पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली,कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने गांव बाजार गंज निवासी लखबंत सिंह और सुखविंदर कौर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

संबंधित समाचार