महंत नरेंद्र गिरि मामले में रिमांड पर लिए आरोपियों से दोबारा हो रही है पूछताछ, जानें क्यों

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सीबीआई महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले में दोबारा रिमांड पर लिए गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मुख्य आरोपी आनंद गिरि, आद्या तिवारी और संदीप से कई राउ़ड पूछताछ हो चुकी है। पूछताछ के दौरान तीनो गोलमोल जबाव दे रहे हैं। जिनका बयान सीबीआई नोट कर रही है। इन तीनों से लिए जा …

लखनऊ। सीबीआई महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले में दोबारा रिमांड पर लिए गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मुख्य आरोपी आनंद गिरि, आद्या तिवारी और संदीप से कई राउ़ड पूछताछ हो चुकी है। पूछताछ के दौरान तीनो गोलमोल जबाव दे रहे हैं। जिनका बयान सीबीआई नोट कर रही है। इन तीनों से लिए जा रहे बयान के आधार पर और लोगों के नाम एफआईआर में बढ़ा सकती है। पूछताछ में अभी तक सीबीआई को ब्लैकमेलिंग का कोई वीडियो हाथ नहीं लगा है।

उस ब्लैकमेलिंग के बारे में भी रिमांड पर लिए आरोपी कुछ भी नहीं बता पाए हैं। फिर भी कुछ अहम जानकारियां सीबीआई के हाथ लगी हैं। जिसके विषय में सीबीआई ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। सीबीआई 12 दिनों में करीब 1000 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। सीबीआई अपनी तफ्तीश, बयान, सबूतों के आधार पर कुछ और लोगों पर एफआईआर की तैयारी कर रही है। जिसका महंत नरेन्द्र गिरि ने सुसाइड नोट में जिक्र किया था। जिन्हे सीबीआई सुलझा रही है। इसके अलावा सर्विलांस पर लिए गए नंबरो की छानबीन कर रही है।

सुसाइड नोट में जिन कर्जदारों का नाम सामने आया था। सीबीआई उनसे भी पूछताछ कर चुकी है। सीबीआई टीम जांच में मठ, मंदिर और महंत से जुड़ी सभी घटनाओं की तफ्तीश चल रही है। टीम में शामिल अफसर महंत बलबीर गिरि समेत नरेंद्र गिरि के तमाम करीबियों का बयान नोट कर चुकी है। सीबीआई दोबारा 14 दिन की रिमांड पर लिए गए आरोपियों को आमना सामना फिर से करवा सकती है।

बताया जा रहा है कि महंत के कमरे में मिले सबूत और सुसाइड नोट की सच्चाई और कथित वीडियो/अश्लील तस्वीर की छानबीन चल रही है लेकिन अभी तक सीबीआई के हाथ वीडियो नहीं लग पाया है। सीबीआई सूत्रों का मानना है कि यह जांच लम्बी खिंचेगी और अभी इससे अन्य और लोग के नाम भी बढ़ाए जा सकते हैं।

25 अक्टूबर को बुलाई अखाड़ा परिषद की बैठक

लखनऊ। महंत नरेन्द्र गिरि की मौत के बाद कौन अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का अध्यक्ष होगा। इसके लिए अभी 25 अक्टूबर तक इंतजार करना पडे़गा। इसके लिए आगामी 25 अक्टूबर को अखाड़ा परिषद की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में अखाड़ा परिषद से जुडे़ सभी पदाधिकारियों को बुलाया गया है। इस बैठक में श्रीमठ बाघम्बरी की महंताई पाए महंत बलवीर गिरि भी शामिल होंगे। बैठक में शामिल होने के लिए सभी पत्र भेजा गया है। इस बैठक में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष की चयन होगा।

संबंधित समाचार