पीलीभीत: घर से बहला फुसलाकर किशोरी को ले गया युवक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूरनपुर, अमृत विचार। युवक रात के समय अपने साथी की मदद से किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। खोजबीन पर किशोरी युवक के घर मिली। काफी विरोध के बाद किशोरी परिजनो को सौंपी, इसको लेकर कोतवाली में घंटो पंचायत चलती रही और लोगो की भीड़ लगी रही लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही। घुंघचाई …

पूरनपुर, अमृत विचार। युवक रात के समय अपने साथी की मदद से किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। खोजबीन पर किशोरी युवक के घर मिली। काफी विरोध के बाद किशोरी परिजनो को सौंपी, इसको लेकर कोतवाली में घंटो पंचायत चलती रही और लोगो की भीड़ लगी रही लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

घुंघचाई क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण की नाबालिग पुत्री को गांव का एक युवक बुधवार की रात अपने साथी की मदद से घर से जेवर सहित भगा ले गया। काफी सुरागकशी करने के बाद उसकी पुत्री युवक के घर पर मिली, परिजनो ने अपनी पुत्री को वापस मांगा तो युवक व उसके परिजनों ने साफ इंकार कर दिया।

किशोरी के परिजनो ने काफी देर तक हंगामा किया, तब जाकर किशोरी वापस मिली। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली में दोनों पक्षों में घंटो पंचायत चलती रही।लोगो का काफी जमाबाडा कोतवाली परिसर व बाहर लगा रहा। दोनों पक्षों में काफी देर तक समझोते के प्रयास चलते रहे। लेकिन नतीजा नही निकल सका। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय वना हुआ है। कोतवाल रामसेवक रघुवंशी ने वताया कि तहरीर आई है। दोनो पक्षों को वुलाया गया है। जांच शुरु कर दी गई है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका