BOB ग्राहकों के लिए खुशखबरी, होम लोन की दरों में की ये बड़ी कटौती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अपने होम लोन की दरों में 25 बीपीएस की कटौती की घोषणा की, जो सात अक्टूबर से प्रभावी होने के बाद 6.75 फीसदी से घटकर 6.50 फीसदी हो जाएगी। त्योहारों की शुरुआत के मौके पर ग्राहकों के लिए घर की खरीदारी को और ज्यादा किफायती बनाने के लिए, बैंक ने …

लखनऊ। बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अपने होम लोन की दरों में 25 बीपीएस की कटौती की घोषणा की, जो सात अक्टूबर से प्रभावी होने के बाद 6.75 फीसदी से घटकर 6.50 फीसदी हो जाएगी। त्योहारों की शुरुआत के मौके पर ग्राहकों के लिए घर की खरीदारी को और ज्यादा किफायती बनाने के लिए, बैंक ने इस ऑफ़र की समय-सीमा बढ़ा दी है और यह विशेष दर 31 दिसंबर तक लागू रहेगी।

होम लोन की दरों में कटौती की घोषणा के मौके पर एच.टी. सोलंकी, जीएम- मॉर्गेज एंड अदर रिटेल एसेट्स, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने कहा कि नई दरों का फायदा उन सभी ग्राहकों को मिलेगा, जो नए लोन के लिए आवेदन कर रहे हैं, लोन ट्रांसफर कर रहे हैं, या फिर अपने मौजूदा लोन की रिफाइनेंसिंग कराना चाहते हैं ताकि उन्हें और अधिक सुविधाएं मिल सकें। बैंक द्वारा प्रोसेसिंग फीस के बिना होम लोन का प्रस्ताव पहले से ही दिया जा रहा था, जिसकी समय-सीमा दिसम्बर तक बढ़ा दी गई है।

संबंधित समाचार