लखनऊ: आलमबाग की बेसमेंट पार्किंग में महीनों से फंसी गाड़ियां, जानें वजह?
लखनऊ। आलमबाग में नगर निगम की बनाई बेसमेंट पार्किंग में लगभग एक महीने से जलभराव है। इसकी वजह से वहां लगभग एक दर्जन महंगी गाड़ियां फंसी हुई हैं। शिकायतों के बावजूद नगर निगम ने पार्किंग में भरे पानी को निकालने की कोई व्यवस्था नहीं की। एसे में पार्किंग में खड़ी गाड़िया न निकल पा रही …
लखनऊ। आलमबाग में नगर निगम की बनाई बेसमेंट पार्किंग में लगभग एक महीने से जलभराव है। इसकी वजह से वहां लगभग एक दर्जन महंगी गाड़ियां फंसी हुई हैं। शिकायतों के बावजूद नगर निगम ने पार्किंग में भरे पानी को निकालने की कोई व्यवस्था नहीं की। एसे में पार्किंग में खड़ी गाड़िया न निकल पा रही हैं और न ही बाजार में आने वाले ग्राहक या व्यापारी अपनी गाड़ी कर पा रहे हैं।
एक महीने से भरा पानी, पार्किंग का संकट
आलमबाग चंदर नगर में बनी बेसमेंट पार्किंग में जलभराव होने से बाजार का ट्राफिक व्यवस्था खराब हो रही है। बेसमेंट में पहले से खड़ी गाड़ियों की वजह से जगह ही नहीं है। एसे में बाजार में आने वाले ग्राहक और कारोबारी अपनी गाड़ियों को सड़क पर ही खड़ी कर रहे हैं जिससे सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन जाती है।
आलमबाग युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष अरोड़ा बताते हैं कि बाजार के कई कारोबारियों की महंगी गाड़ियां इस भरे पानी में फंसी हुई हैं जिससे गाड़ियों की स्थिति भी खराब हो रही हैं। वह बताते हैं कि पार्किंग में इतना अंधेरा है कि जलभराव के कारण अंदर जाना खतरनाक है। लेकिन नगर निगम से कई बार गुहार लगाने के बावजूद न तो पानी निकाला गया और न ही गाड़ियों को बाहर निकाले की व्यवस्था ही की गई।
