रामपुर: नवाबगंज में भट्टा स्वामी के घर 20 लाख की चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिलासपुर, अमृत विचार। क्षेत्र के कारगिल शहीद गांव नवाबगंज में चोर ईंट भट्टा स्वामी के घर में देर रात दीवार फांदकर चोर घुस गए। बीस लाख रुपये से ज्यादा की नकदी व जेवरात चुरा लिए। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र …

बिलासपुर, अमृत विचार। क्षेत्र के कारगिल शहीद गांव नवाबगंज में चोर ईंट भट्टा स्वामी के घर में देर रात दीवार फांदकर चोर घुस गए। बीस लाख रुपये से ज्यादा की नकदी व जेवरात चुरा लिए। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्षेत्र के नवाबगंज निवासी भट्टा स्वामी बहादुर सिंह रोजाना की तरह बुधवार रात को वह घर की पहली मंजिल पर बने अपने आंगन में सो रहे थे। इस दौरान चोर घर की पिछली दीवार की तरफ बने दो छोटे कमरों से चढ़कर पहली मंजिल में दाखिल हुए। कमरे में घुसकर अलमारी व स्टोर रूम के बक्सों को खोलकर उसमें रखी करीब छह लाख की नकदी तथा करीब तीस तौले सोने के जेवरात ले गए। जब वह गुरुवार तड़के गुरुद्वारे जाने के लिए कपड़े बदलने अपने कमरे में गए, तो वहां सामान बिखरा हुआ था।

जिसको देखकर उनके होश उड़ गए। परिजन भी आए, बाद में जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी आ गई। मौका मुआयना करने के बाद वहां से चली गई। इस मामले में तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरु कर दी है। गृह स्वामी ने बताया कि 20 लाख का माल समेट कर ले गए।

सीसीटीवी कैमरे के काटे तार
देर रात को चोर ईंट भट्टा स्वामी के घर में घुस गए थे। इस दौरान चोरों ने चोरी से पहले आस-पास के कुछ सीसीटीवी कैमरों के कनेक्शन काट दिए थे।इसके बावजूद चोरों की नजर से रह गए कुछ कैमरों की नजर में चोर आ गए हैं। पुलिस पड़ताल में उनकी फुटेज की सहायता ले रही है। कोतवाल तेजवीर सिंह ने बताया कि घटना की तेजी से पड़ताल की जा रही है। शीघ्र खुलासा हो जाने व माल बरामद होने की पूरी उम्मीद है।

चौबीस घंटे पुलिस सड़कों पर फिर भी हो रही वारदात
पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सुबह से लेकर शाम तक पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही है। जबकि रात को गश्त भी हो रही है लेकिन उसके बाद भी चोर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं जिसको पुलिस रोकपाने में नाकाम साबित हो रही है।

जिले में धड़ल्ले से हो रही लूट और चोरी की घटनाएं
जिले में पिछले कुछ माह से धड़ल्ले से लूट और चोरी की वारदात हो रही है। कुछ दिन पहले मिलक क्षेत्र में बाइक सवार बदमाश युवक से दो लाख रुपये लूटकर ले गए थे। पुलिस उसका आज तक खुलासा नहीं कर सकी है। बुधवार रात को कोतवाली क्षेत्र में बदमाश महिला का पर्स छीनकर ले गए। लेकिन पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

पुलिस को तीन टीमें गठित करने व तीन दिन के भीतर खुलासा करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कोतवाल को हर संदिग्ध व जमानत पर छूटकर आए चोरियों में संलिप्त आरोपियों से पूछताछ के लिए भी निर्देशित किया गया है। उम्मीद है कि पुलिस जल्दी ही खुलासा करके दम लेगी। – विद्या किशोर शर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी

संबंधित समाचार