बरेली: कक्षा आठ तक के बच्चों की सेहत संभालेगा स्वास्थ्य विभाग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कक्षा आठ तक के सरकारी स्कूलों के बच्चों की सेहत सुधारने के लिए अभियान चलाया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार डाक्टरों की टीम प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में जाकर बच्चों की जांच करेगी। सामान्य रूप से बीमार होने पर उन्हें दवा दी जाएंगी। गंभीर स्थिति में …

बरेली, अमृत विचार। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कक्षा आठ तक के सरकारी स्कूलों के बच्चों की सेहत सुधारने के लिए अभियान चलाया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार डाक्टरों की टीम प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में जाकर बच्चों की जांच करेगी। सामान्य रूप से बीमार होने पर उन्हें दवा दी जाएंगी। गंभीर स्थिति में उन्हें जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाएगा। बहुत से अभिभावक हल्की तबीयत खराब होने पर नजरंदाज कर देते हैं, जिसकी वजह से बच्चे आगे चलकर गंभीर रूप से बीमार हो जाते हैं। इससे बचाने के लिए यह अभियान शुरू किया जाएगा।

कोविड से बचाव को बच्चों के लिए अभी कोई वैक्सीन नहीं आई है। इसलिए यदि कोरोना संक्रमण पुन: लौटा तो बच्चों को बचाना बड़ी चुनौती होगी। ऐसे में बीमार बच्चों पर ज्यादा खतरा रहेगा। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों को स्वस्थ रखने की पहल की है। सरकारी स्कूलों में टीमें जाकर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करेंगी। उन्हें दवाएं देंगी, जरूरत पड़ने पर आराम की सलाह देंगी और स्कूलों से अवकाश प्रदान करने का अनुरोध करेंगी।

बच्चों की तबीयत खराब होने पर स्कूल के माध्यम से अभिभावकों को सूचना दी जाएगी। उन्हें भर्ती कर इलाज करने की जरूरत पड़ी तो अभिभावक को बुलाकर बच्चों को एंबुलेंस से उच्च चिकित्सा संस्थानों में भेजा जाएगा। सीएमओ डा. बलवीर सिंह ने बताया कि इस संबंध में चर्चा चल रही है। यह अभियान शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में भी चलेगा। बच्चे यदि कमजोर दिखेंगे तो ताकत की भी दवाएं दी जाएंगी, ताकि उनकी प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे।

संबंधित समाचार