बरेली: नवाबगंज के युवक की हरियाणा में गला काटकर हत्या
नवाबगंज, अमृत विचार। कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती निवासी एक युवक की हरियाणा में हत्या कर दी गई। युवक का शव कार से मिला है। शक के आधार पर पुलिस ने युवक के दोस्त को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नई बस्ती, नवाबगंज निवासी वहीद लोहाशाह के बेटे मोहम्मद …
नवाबगंज, अमृत विचार। कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती निवासी एक युवक की हरियाणा में हत्या कर दी गई। युवक का शव कार से मिला है। शक के आधार पर पुलिस ने युवक के दोस्त को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नई बस्ती, नवाबगंज निवासी वहीद लोहाशाह के बेटे मोहम्मद युनुस अंसारी (40) का कस्बे के मोहल्ला चौपुला पर क्लीनिक था। कुछ माह पहले वह निजी कारणों के चलते हरियाणा के युमना नगर में रहने लगे थे।
उन्होंने यमुनानगर में क्लीनिक खोल लिया था। बताते हैं कि 6 अक्टूबर को युनुस रात के करीब 9 बजे क्लीनिक बंद करके कार से अपने भाई अलीम के कमरे पर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उनकी गला काटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने जब उनकी कार थर्मल कालोनी के पास खड़ी देखी तो इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। खून से लथपथ शव कार की पीछे सीट पर पड़ा था। कार में मिले शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई की। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए आस–पास के लोगों से जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने मृतक युनुस के एक करीबी दोस्त जो युमना नगर में भी उनके साथ रह रहा था उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है । नवाबगंज डॉक्टर युनुस अंसारी की हत्या को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
