शुरुआती कारोबार में रुपया फिसलकर 75.15 प्रति डॉलर पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती से निवेशकों की धारणा प्रभावित होने के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर रुख के साथ खुला और 75 प्रति डॉलर के नीचे चला गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोरी के साथ 75 पर …

मुंबई। विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती से निवेशकों की धारणा प्रभावित होने के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर रुख के साथ खुला और 75 प्रति डॉलर के नीचे चला गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोरी के साथ 75 पर खुला, फिर और गिरकर 75.15 पर पहुंच गया जो पिछले बंद के भाव मुकाबले 36 पैसे की गिरावट का दिखाता है। बृहस्पतिवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.79 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत चढ़कर 94.23 पर था।

इसे भी पढ़ें…

सेंसेक्स 200 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 17,850 के पार

संबंधित समाचार