पीलीभीत से कड़ी सुरक्षा में गुजरा सिद्धू का काफिला, सीमित वाहनों को ही लखीमपुर जाने की दी गई इजाजत
अमरिया, पीलीभीत, अमृत विचार। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में उनका काफिला लखीमपुर खीरी जा रहा है। उत्तराखंड से सितारगंज होते हुए यूपी बॉर्डर अमरिया से होते हुए यूपी के लखीमपुर गए। वहीं जब काफिला मझोला पहुंचा तो पुलिस प्रशासन ने उनकी गाड़ियां रोक दी। कुछ देर बाद कुछ ही गाड़ियों को …
अमरिया, पीलीभीत, अमृत विचार। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में उनका काफिला लखीमपुर खीरी जा रहा है। उत्तराखंड से सितारगंज होते हुए यूपी बॉर्डर अमरिया से होते हुए यूपी के लखीमपुर गए। वहीं जब काफिला मझोला पहुंचा तो पुलिस प्रशासन ने उनकी गाड़ियां रोक दी। कुछ देर बाद कुछ ही गाड़ियों को लखीमपुर जाने की इजाजत दी गई।
हिंसा का मामला राजीतिक रंग लिए जा रहा है। कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर सरकार पर हमले को तेज कर दिया है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के काफिले में 15 गाड़ी थी। जिसमें सुरक्षा सहित 10 गाड़ी का परमिशन था और पांच गाड़ी मीडिया को थी। सितारगंज यूपी बॉर्डर अमरिया पर एडिशनल एसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी और सीओ सदर पीलीभीत, थाना अध्यक्ष राकेश कुमार, थाना कोतवाल जहानाबाद ,पुलिस बल व पीएससी के मौजूद थे।
यह भी पढ़े-
लखीमपुर मामला: निष्पक्ष जांच के लिए मंत्री इस्तीफा दें-अखिलेश यादव
