श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास के स्वास्थ्य में सुधार, मिल सकती है छुट्टी
लखनऊ। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास की हालत में काफी सुधार हो गया है। बता दें कि तीन अक्टूबर को अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उनको लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनको ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। अब उनका मेडिकल ऑक्सीजन सपोर्ट भी हटा लिया …
लखनऊ। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास की हालत में काफी सुधार हो गया है। बता दें कि तीन अक्टूबर को अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उनको लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनको ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। अब उनका मेडिकल ऑक्सीजन सपोर्ट भी हटा लिया गया है। माना जा रहा है कि आज उनको मेदांता अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। वह अयोध्या प्रस्थान करेंगे।
सांस में तकलीफ और यूरीन में संक्रमण के चलते मेदांता अस्पताल में भर्ती श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास की हालत में काफी सुधार हो गया है। मेदांता अस्पताल के डॉक्टर्स की टीम लगातार उनकी देखरेख में लगी रही और गुरुवार को उनका ऑक्सीजन सपोर्ट भी हटा दिया गया। उनका यूरीन का संक्रमण भी अब ठीक हो गया है। आइसीयू(ICU) से बाहर कर उनको प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया।
