फर्जी कागजात से गाड़ियां फाइनेंस कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
हरदोई। फर्जी कागजात से वाहन फाइनेंस कराकर बेचने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ग्रामीणों को जमीन पर लोन व सरकारी लाभ दिलाने के नाम पर गुमराह करते थे। ग्रामीण इन आरोपियों के चंगुल में फंसकर धोखाधड़ी के शिकार हुए। वहीं शहर कोतवाली पुलिस ने 12 बाइक व 3 स्कूटी …
हरदोई। फर्जी कागजात से वाहन फाइनेंस कराकर बेचने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ग्रामीणों को जमीन पर लोन व सरकारी लाभ दिलाने के नाम पर गुमराह करते थे। ग्रामीण इन आरोपियों के चंगुल में फंसकर धोखाधड़ी के शिकार हुए।
वहीं शहर कोतवाली पुलिस ने 12 बाइक व 3 स्कूटी सहित 15 वाहन किए बरामद, पिहानी व टड़ियावां थाना क्षेत्र के दो शातिर आरोपी घटनाओं कों अंजाम देते थे।
इसका खुलासा तब हुआ जब फाइनेंस कंपनी वाले किश्त की वसूली के लिए ग्रामीणों के घर पहुंचते थे। अंतर्जनपदीय लोगों कों भी ये शातिर चारों बदमाश अपना शिकार बनाते थे। शहर कोतवाली पुलिस ने सीओ सिटी विकास जायसवाल के नेतृत्व में सरगना संतोष सहित तीन अन्य आरोपी विजयपाल, रामनिवास, हरिनाम प्रजापति कों किया गिरफ्तार, एसपी अजय कुमार के विशेष अभियान ऑपरेशन शिकंजा के तहत पुलिस ने शातिर आरोपियों कों गिरफ्तार कर भेज दिया गया। वहीं एसपी श्री कुमार ने घटना का खुलासा करने वाली टीम कों 20 हजार का नगद इनाम देकर पुरस्कृत किया।
