अब किसानों की नुकसान हुई फसलों की होगी भरपाई, जानें कैसे….

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। किसानों के लिए यह खबर अच्छी है कि जलभराव, बाढ़ और बरसात के कारण जिनकी फसलों को नुकसान हुआ है। उनका प्रॉपर सर्वे कराते हुए भरपाई कराई जाएगी। ऐसे में नुकसान की जद में आए अगर उन समस्त किसानों की फसलों का मुआवजा मिल जाएगा तो उनको थोड़ी राहत हो जाएगी। मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल …

अयोध्या। किसानों के लिए यह खबर अच्छी है कि जलभराव, बाढ़ और बरसात के कारण जिनकी फसलों को नुकसान हुआ है। उनका प्रॉपर सर्वे कराते हुए भरपाई कराई जाएगी। ऐसे में नुकसान की जद में आए अगर उन समस्त किसानों की फसलों का मुआवजा मिल जाएगा तो उनको थोड़ी राहत हो जाएगी।

मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयुक्त सभागार में कृषि विभाग, सिंचाई विभाग एवं नलकूप विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों/योजनाओं की मंडलीय समीक्षा बैठक हुई। मंडलायुक्त ने मंडल के समस्त कृषि अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडल में जिन-जिन ग्राम पंचायतों में जलभराव, बाढ़ एवं बरसात के कारण जिनकी फसलों को नुकसान हुआ है उनका प्रॉपर सर्वे करते हुए किसानों की भरपाई कराई जाए।

उन्होंने संयुक्त निदेशक कृषि को निर्देश दिए की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पोर्टल फीडिंग पर जो समस्या आ रही है। उसके लिए शासन को पत्र लिखवाकर समस्या का समाधान कराएं। उन्होंने जनपद सुल्तानपुर की पोर्टल फीडिंग की स्थिति अत्यंत खराब होने पर असंतोष व्यक्त करते हुए चेतावनी जारी कर अगली बैठक से पूर्व शत-प्रतिशत फीडिंग कराने के निर्देश दिए तथा मंडल के अन्य कृषि अधिकारियों को तहसील स्तर से सत्यापन का कार्य प्राथमिकता पर कराते हुए फीडिंग कराने के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने समीक्षा करते हुए जिला स्तरीय अधिकारियों को डीएपी एवं अन्य उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही जिन जिलों में उर्वरकों की उपलब्धता में समस्या आ रही है। वो जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को पत्र भिजवाए तथा उसकी एक प्रति मंडल आयुक्त कार्यालय को भी भेजें।

संबंधित समाचार