पीलीभीत: गोमांस तस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग, एक गिरफ्तार, पांच फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गुलाबटांडा, पीलीभीत, अमृत विचार। गोकशी की सूचना दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर गोमांस तस्करों ने हमला कर दिया। पुलिस के पहुंचते ही तमंचे से फायर किया। हालांकि कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक तस्कर को धर दबोचा, जबकि पांच खेत के रास्ते भाग गए। बरामद पशु और उपकरण को …

गुलाबटांडा, पीलीभीत, अमृत विचार। गोकशी की सूचना दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर गोमांस तस्करों ने हमला कर दिया। पुलिस के पहुंचते ही तमंचे से फायर किया। हालांकि कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक तस्कर को धर दबोचा, जबकि पांच खेत के रास्ते भाग गए। बरामद पशु और उपकरण को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। गोहत्या निवारण अधिनियम और जानलेवा हमले की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर पकड़े गए तस्कर को जेल भेज दिया है।

घटना बृहस्पतिवार रात की है। माधोटांडा पुलिस को सूचना मिली कि नवदिया सुखदासपुर गांव में एक खेत में गोमांस तस्कर जमा है। गोवंशीय पशु हत्या के इरादे से बांध दिया है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए दरोगा रामगोपाल, विशेष कुमार, कांस्टेबल लेखपाल सिंह और माेनू ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। आरोप है कि पुलिस टीम के पहुंचते ही तस्करों ने हमला कर दिया। एक तस्कर ने तमंचे से पुलिस टीम के आगे बढ़ते ही फायर कर दिया। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने खुद को बचाया।

टीम जैसे ही खेत की ओर आगे बढ़ी तो तस्कर भागने लगे। एक तस्कर गांव निवासी इशाक अहमद का पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि पांच तस्कर भाग गए। पुलिस ने घटनास्थल पर मिले गोवंश की हत्या को लाए गए औजार बरामद किए। गोवंश को गोशाला भिजवाया गया।

एसओ गौरव बिश्नोई ने बताया कि गोकशी की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर एक तस्कर को पकड़ा है। तस्करों ने पुलिस टीम पर फायर भी किया था। 315 बोर का तमंचा और करतूस बरामद हुआ है। एफआईआ दर्ज कर पकड़े गए तस्कर को जेल भेज दिया है।फरार आरोपियों की धरपकड़ को दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़े-

पीलीभीत: अवैध कब्जे के विरोध पर धारदार हथियार से महिला पर हमला, अस्पताल में भर्ती

संबंधित समाचार