महंत नृत्य गोपाल दास स्वस्थ होकर लौटे अयोध्या
अयोध्या।श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष व मणिराम दास छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास शुक्रवार को अयोध्या पहुंच गए। मेदांता की एंबुलेंस से नृत्य गोपाल दास को मणिराम दास छावनी लाया गया। बताया जा रहा है कि उनकी रिपोर्ट्स नॉर्मल है और अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। बता दें कि …
अयोध्या।श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष व मणिराम दास छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास शुक्रवार को अयोध्या पहुंच गए। मेदांता की एंबुलेंस से नृत्य गोपाल दास को मणिराम दास छावनी लाया गया। बताया जा रहा है कि उनकी रिपोर्ट्स नॉर्मल है और अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
बता दें कि तीन अक्टूबर को महंत नृत्य गोपाल दास की अचानक तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उनको लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनको ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। सांस में तकलीफ और यूरीन में संक्रमण के चलते उन्हें अयोध्या से मेदांता में रेफर किया गया था।
मेदांता अस्पताल के डॉक्टर्स की टीम लगातार उनकी देखरेख में लगी रही और गुरुवार को उनका ऑक्सीजन सपोर्ट हटा दिया गया था। उनका यूरीन का संक्रमण भी अब ठीक हो गया है। मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी कमलनयन दास ने बताया कि महाराज जी अब पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं और प्रसन्न हैं। उनकी सारी रिपोर्ट नॉर्मल है।
