मुरादाबाद : डेंगू का कहर जारी, दो पुलिसकर्मी सहित 15 नये मरीज मिले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। गक्खरपुर में डेंगू कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को गांव में एक नौ वर्षीय मासूम सहित तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। यहां अब डेंगू रोगियों की संख्या बढ़कर 85 हो गई। गांव में डेंगू के मरीजों की संख्या नियंत्रण में विभाग की सारी कसरत बेकार साबित …

मुरादाबाद, अमृत विचार। गक्खरपुर में डेंगू कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को गांव में एक नौ वर्षीय मासूम सहित तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। यहां अब डेंगू रोगियों की संख्या बढ़कर 85 हो गई। गांव में डेंगू के मरीजों की संख्या नियंत्रण में विभाग की सारी कसरत बेकार साबित हो रही है।

देर से शुरू किए गए एहतियाती उपायों का अब कोई असर न तो एडीज मच्छरों पर पड़ रहा है और बीमारी ठीक हो रही है। गांव के बीस डेंगू मरीजों का इलाज जिला अस्पताल और डिलारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है। अब गांव में 85 डेंगू पाजिटिव हैं, जबकि तीन की मौत भी हो चुकी है।

इसके अलावा एक मरीज ताजपुर स्वास्थ्य केंद्र के समाथल पाकबड़ा का है और भोजपुर सीएचसी क्षेत्र के दो मरीज हैं। जबकि शेष 9 मुरादाबाद शहर के मरीज हैं। जिसमें दीवान का बाजार की 45 वर्ष की महिला, पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के दो पुलिस कर्मी भी डेंगू की जद में हैं।

गक्खरपुर के डेंगू मरीज डिलारी सीएचसी और जिला अस्पताल में भी अभी भर्ती हैं। आईडीएसपी के डिस्ट्रिक्ट डेटा मैनेजर अंकित शर्मा ने बताया कि गक्खरपुर सहित जिले में 15 मरीज और डेंगू पाजिटिव निकले हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डिप्टी सीएमओ डाँ प्रवीन श्रीवास्तव ने बताया कि गक्खरपुर सहित अन्य प्रभावित क्षेत्र में निरोधात्मक कार्यवाही की जा रही है। आमजन से भी एहतियात बरतने की अपील की जा रही है।

संबंधित समाचार