कन्नौज: छेड़खानी के आरोप में युवक पर मुकदमा दर्ज, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि बुधवार की शाम को वह नवरात्र के त्योहार को लेकर बाजार गई थी। खरीदारी कर वह वापस लौट रही थी, तभी मकरंदनगर तिराहा पर उन्हें आरोपी युवक ने रोक लिया। पीड़िता का आरोप है कि वह उक्त युवक उसके साथ …

कन्नौज। शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि बुधवार की शाम को वह नवरात्र के त्योहार को लेकर बाजार गई थी। खरीदारी कर वह वापस लौट रही थी, तभी मकरंदनगर तिराहा पर उन्हें आरोपी युवक ने रोक लिया। पीड़िता का आरोप है कि वह उक्त युवक उसके साथ छेड़खानी कर अपशब्द कहने लगा।

विरोध करने पर जान माल की धमकी देने लगा। पीड़िता ने घटना की तहरीर सदर कोतवाली में देकर आरोपी युवक पर कार्यवाही की मांग की। पीड़िता की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार