संभल: मासूम को दफनाने गये ग्रामीणों पर फायरिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

असमोली। असमोली थाना क्षेत्र के गांव सदीरन पुर निवासी रोताश के दो वर्षीय मासूम आशीष कुमार की बीमारी के कारण गुरूवार को मौत हो गई थी। परिवार के कुछ लोग हरिद्वार गए थे। इसलिए मासूम को दफनाने देर शाम करीब दस बजे गए थे। ग्रामीणों के साथ समशान घाट पर गड्ढा खोद रहे थे। तभी …

असमोली। असमोली थाना क्षेत्र के गांव सदीरन पुर निवासी रोताश के दो वर्षीय मासूम आशीष कुमार की बीमारी के कारण गुरूवार को मौत हो गई थी। परिवार के कुछ लोग हरिद्वार गए थे। इसलिए मासूम को दफनाने देर शाम करीब दस बजे गए थे।

ग्रामीणों के साथ समशान घाट पर गड्ढा खोद रहे थे। तभी झाड़ियों में से अज्ञात व्यक्ति आये और फायर करने शुरू कर दिए एक फायर ऊपर को किया और दो फायर ग्रामीणों की तरफ को किए ग्रामीण घबरा कर जमीन पर लेट गए और शोर मचा दिया शोर शराबा सुनकर ग्रामीण जंगल की तरफ दौड़े तो वह व्यक्ति वहां से भाग गए।

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तब कहीं जाकर मासूम को दफनाया गनीमत रही की किसी को गोली नहीं लगी नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। शुक्रवार को मृतक मासूम के दादा नत्थू सिंह पुत्र श्यामलाल ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही के लिए थाने में तहरीर दी।

संबंधित समाचार