यूपी: 10 हजार शिक्षकों को प्रशिक्षण देने की तैयारी, आईसीटी में मिलेगा प्रशिक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश सरकार सामर्थ्य टीचर्स ट्रेनिंग ऐकेडमी ऑफ रिसर्च (एसटीटीएआर), के साथ मिलकर 10 हजार शिक्षकों को सूचना और संचार टेक्नालॉजी (आईसीटी) में प्रशिक्षण देने की योजना बनाई है। शुक्रवार को लखनऊ से इसकी शुरूआत भी कर दी गयी है। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने आधिकारिक रूप से योजना की शुरुआत …

लखनऊ। प्रदेश सरकार सामर्थ्य टीचर्स ट्रेनिंग ऐकेडमी ऑफ रिसर्च (एसटीटीएआर), के साथ मिलकर 10 हजार शिक्षकों को सूचना और संचार टेक्नालॉजी (आईसीटी) में प्रशिक्षण देने की योजना बनाई है। शुक्रवार को लखनऊ से इसकी शुरूआत भी कर दी गयी है। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने आधिकारिक रूप से योजना की शुरुआत की। इस मौके पर आनंदराम जयपुरिया ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूटशंस के चेयरमैन शिशिर जयपुरिया भी मौजूद थे।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना के पांच उद्देश्य हैं, उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा को बढ़ावा देना तथा प्रदेश में छात्राओं की सहायता करना। इनमें शामिल हैं। वहीं 10 हजार सरकारी स्कूल शिक्षकों को प्रशिक्षण देना, 2500 सरकारी स्कूलों में कैरियर काउंसलिंग, एक हजार कमजोर और पिछड़ी लड़कियों को पढ़ने के लिए मेज मुहैया करवाना, प्रतिभाशाली लड़कियों को टैबलेट्स देना तथा 30 सेकेंड्री स्कूलों में स्मार्ट क्लासेज शुरू की जायेगी। इस मौके पर माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री मंत्री गुलाब देवी कि छात्राओं की सहायता के लिए सरकार की योजना और उन्हें टैबलेट देना योग्य छात्राओं का सशक्तिकरण करेगा और वे शिक्षा में अच्छा कर सकेंगी।

आनलाइन दिया जायेगा प्रशिक्षण

दस हजार सरकारी शिक्षकों को आनलाइन मोड में सूचना और संचार टेक्नोलॉजी का प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रदेश सरकार एसटीटीएआर के साथ मिलकर इस पर काम करेंगे। जिसमें जयपुरिया स्कूल ऑफ बिजनेस को प्रमोट करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

संबंधित समाचार