बरेली: जिले में निकले 14 डेंगू व 9 मलेरिया के मरीज, किशोरी की डेंगू से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। डेंगू वायरस से एक और मरीज की मौत होने का मामला सामने आया है। इसके अलावा डेंगू के संदिग्धों को भर्ती किया गया है। वहीं, शुक्रवार को जिले में मलेरिया के कुल 9 पाजिटिव रोगी मिले। स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों ने सभी जगह सर्विलांस रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग …

बरेली, अमृत विचार। डेंगू वायरस से एक और मरीज की मौत होने का मामला सामने आया है। इसके अलावा डेंगू के संदिग्धों को भर्ती किया गया है। वहीं, शुक्रवार को जिले में मलेरिया के कुल 9 पाजिटिव रोगी मिले। स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों ने सभी जगह सर्विलांस रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार गणेश नगर निवासी 16 वर्षीय किशोरी में गुरुवार को डेंगू की पुष्टि होने के बाद शुक्रवार को निजी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। विभागीय अधिकारियों की रिपोर्ट के अनुसार अब तक जिले में 5 मौते डेंगू से हुई है। वहीं, शुक्रवार को 14 डेंगू के मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से सुभाषनगर में 4, इज्जतनगर में 4, मीरगंज में दो, नदौसी, क्यारा, सीबीगंज में एक-एक डेंगू के मरीज निकले है।

मलेरिया में चार फैल्सीपेरम के मरीज
शुक्रवार को जिले में मलेरिया की कुल 934 जांच हुईं। इनमें कुल 9 मलेरिया पाजिटिव मिले। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार मलेरिया के मरीजों में 5 प्लाज्मोडियम वाइवैक्स के मरीज हैं। वहीं, चार मामले खतरनाक फैल्सीपेरम के सामने आए हैं। जिले में अब तक मिले मलेरिया के कुल मरीजों की संख्या 2183 हो गई है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. बलवीर सिंह ने बताया कि जिले में जहां भी डेंगू, मलेरिया के मरीज मिल रहे हैं। वहां जिम्मेदारी के साथ सर्विलांस करने और परिजन समेत आसपास के लोगों के सैंपल लेने के निर्देश दिए हैं। इसकी रोजाना रिपोर्ट ली जाएगी, जिसकी अचानक पुष्टि के लिए संबंधित लोगों से संपर्क भी किया जाएगा।

संबंधित समाचार