बरेली: 30 हजार का लक्ष्य तय करने के विरोध में उतरे कर्मचारी
बरेली, अमृत विचार। सफाई नायकों के लिए लोगों से हर महीने 30 हजार रुपये का जुर्माना व चालान की वसूली का लक्ष्य तय करने के बाद से नगर निगम के सफाई कर्मचारी संगठन में नाराजगी है। इस मामले को लेकर उत्तरप्रदेशीय सफाई मजदूर संघ ने शुक्रवार को विरोध किया। एक प्रतिनिधि मंडल ने नगर निगम …
बरेली, अमृत विचार। सफाई नायकों के लिए लोगों से हर महीने 30 हजार रुपये का जुर्माना व चालान की वसूली का लक्ष्य तय करने के बाद से नगर निगम के सफाई कर्मचारी संगठन में नाराजगी है। इस मामले को लेकर उत्तरप्रदेशीय सफाई मजदूर संघ ने शुक्रवार को विरोध किया। एक प्रतिनिधि मंडल ने नगर निगम के अधिकारियों से मुलाकात कर आदेश को तत्काल वापस लेने की मांग की।
अपर नगर आयुक्त ने सभी सफाई नायकों के लिए हर महीने कूड़ा फेंकने और डेयरी संचालकों पर कार्रवाई करने के लिए 30 हजार रुपये का जुर्माना वसूलने का लक्ष्य तय कर दिया है। जबकि नगर निगम के कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि जबकि समस्त सफाई नायक अपने क्षेत्रों में फूड एवं सेनेट्री इंस्पेक्टरों के साथ पॉलीथिन अभियान चलाकर 20 से 25 हजार रुपये तक प्रतिमाह जुर्माना वसूलने की कार्रवाई कर रहे हैं। इसके अलावा उन पर संक्रामक बीमारियों के फैलने से रोकने के लिए एंटी लार्वा के छिड़काव सहित दूसरी तमाम जिम्मेदारियां भी हैं।
शाम को फॉगिंग का काम और वार्डों के पार्कों में सफाई भी कराई जाती है। इस बीच संचारी रोग को देखते हुए प्रतिदिन घरों का सर्वे भी किया जाना है। बावजूद सफाई नायकों पर कूड़ा फेंकने और डेयरी संचालकों से हर महीने 30 हजार रुपये जुर्माना वसूली का लक्ष्य दिया जाना ठीक नहीं है। इस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ का प्रतिनिधि मंडल अपर नगर आयुक्त से मिला। सफाई नायकों का वेतन रोकने के संबंध में मिला।
अपर नगर आयुक्त ने संगठन को आश्वासन दिया किसी सफाई नायक की वेतन नहीं रोका जाएगा परंतु चालानी कार्रवाई सफाई नायकों को करनी होगी, जिस पर संगठन ने कहा कि सफाई नायक चलानी कार्रवाई हर माह करते हैं। संगठन के महानगर अध्यक्ष राजेश कुमार ने अपर नगर आयुक्त से ज्ञापन देकर कहा कि सभी बाबुओं को लिखित में निर्देशित करें कि किसी के वेतन न रोका जाए।
चूंकि अब दिवाली भी आ रही है। ऐसे में कर्मचारियों पर ऐसी कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में सुनीता सिंह, तरुण गौतम, सत्यप्रकाश, अरुण, राकेश चौधरी, हसनैन, विजय कुमार मन्नू, राजेंद्र कुमार समदर्शी, सुरेश शिंदे, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
