बरेली: प्यार में इनकार होने पर फेसबुक पर डाल दिए अश्लील फोटो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्यार में नाकाम रहने पर चाट विक्रेता ने महिला के अश्लील फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर दिए। यही नहीं आरोपी ने महिला का नाम भी अपने हाथ पर गुदवा लिया। जानकारी होने पर पीड़िता ने आरोपी से फोटो हटाने को कहा। इस पर चाट बिक्रेता नाराज हो गया और महिला के साथ …

बरेली, अमृत विचार। प्यार में नाकाम रहने पर चाट विक्रेता ने महिला के अश्लील फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर दिए। यही नहीं आरोपी ने महिला का नाम भी अपने हाथ पर गुदवा लिया। जानकारी होने पर पीड़िता ने आरोपी से फोटो हटाने को कहा। इस पर चाट बिक्रेता नाराज हो गया और महिला के साथ गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी हमलावर हो गया। उसने पीड़िता के मासूम बेटे पर करछी से हमला कर दिया,जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई। पीड़िता ने थाना बारादरी में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बारादरी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही क्षेत्र के ही दूसरे इलाके में उसने घर बदला है। पुराने निवास स्थान पर मौजूद एक धार्मिक स्थल के बाहर वीरेंद्र उर्फ राज प्रजापति चाट का ठेला लगाता था। जहां वह अक्सर अपने बेटे को चाट, टिक्की खिलाने व खाने ले जाती थी। बताया कि इसी दौरान चाट बिक्रेता को महिला से इश्क हो गया।

धीरे-धीरे उसने महिला के पति से दोस्ती कर ली और उसके फोन से महिला के फोटो व उसका नंबर निकाल लिए। इसके बाद चाट बिक्रेता ने महिला के कुछ अश्लील फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दिए। पड़ोसियों द्वारा महिला को सूचना मिलने पर 29 सितंबर की शाम करीब 6 बजे चाट बिक्रेता के ठेले पर पहुंची।

वहीं उसने विरोध करते हुए सोशल मीडिया से फोटो हटाने को कहा, लेकिन चाट बिक्रेता ने मना कर दिया। महिला द्वारा पुलिस से शिकायत करने की बात पर वीरेंद्र हमलावर हो गया और टिक्की सेकने वाली करछी उसके बेटे के सिर में मार दी।

आरोप है कि इसी बात को लेकर चाट बिक्रेता की मां, भाई व भाभियों ने उसके व पति के साथ बदतमीजी करना शुरू कर दी। घायल बच्चे को लेकर महिला बारादरी थाने पहुंची, जहां पीड़िता की शिकायत पर वीरेंद्र समेत भगवान देवी, रवि, अर्जुन, गुड्डो, भारती समेत दो अन्य लोगों के खिलाफ आईटीएक्ट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

संबंधित समाचार