अटलांटा में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शैंब्ली, अमेरिका। अटलांटा में एक उपनगर के हवाईअड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी चारों लोग मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) की ओर से बताया गया कि एकल इंजन वाला विमान ‘सेसना 210’ शुक्रवार को डेकाल्ब-पीचट्री …

शैंब्ली, अमेरिका। अटलांटा में एक उपनगर के हवाईअड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी चारों लोग मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) की ओर से बताया गया कि एकल इंजन वाला विमान ‘सेसना 210’ शुक्रवार को डेकाल्ब-पीचट्री हवाईअड्डे पर हादसे का शिकार हुआ और विमान में आग लग गई।

उन्होंने बताया कि विमान में चार लोग सवार थे और सभी की मौत हो गई। अधिकारियों ने हादसे में मारे गए लोगों की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की है। हादसे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। एफएए ने बताया कि राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड मामले की जांच करेगा।

यह भी पढ़े-

यूएस ओपन चैंपियन रादुकानू लगातार सेटों में हारकर बाहर

संबंधित समाचार