मुरादाबाद: अधिकारियों ने सुनी जनता की शिकायतें, किया त्वरित समाधान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। शनिवार को जनपद के सभी थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अफसरों में जनता की समस्याओं का तत्काल समाधान भी किया। पाक बड़ा और मझोला थाने में एसपी सिटी अमित कुमार आनंद और एडीएम सिटी में जनता की समस्याएं सुनी। इस दौरान अधिकतर शिकायतें बिजली …

मुरादाबाद, अमृत विचार। शनिवार को जनपद के सभी थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अफसरों में जनता की समस्याओं का तत्काल समाधान भी किया।

पाक बड़ा और मझोला थाने में एसपी सिटी अमित कुमार आनंद और एडीएम सिटी में जनता की समस्याएं सुनी। इस दौरान अधिकतर शिकायतें बिजली और राजस्व से संबंधित थी। कुछ फरियादी आपसी झगड़े की शिकायत लेकर भी समाधान दिवस में पहुंचे।

समाधान दिवस में मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। इसके अलावा कटघर, सिविल लाइंस, कोतवाली, नागफनी, मूंढापांडे आदि थानों में भी समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

संबंधित समाचार