लखनऊ: गोमती नदी में कूदकर युवती ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। गोमतीनगर थाना क्षेत्र के गांधी सेतू स्थित गोमती नदी में एक युवती ने कूदकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखाेरों की मदद से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर ने बताया कि शनिवार समय करीब 2:30 बजे गोमती नदी में एक युवती कूद गई थी। जिसकी …

लखनऊ। गोमतीनगर थाना क्षेत्र के गांधी सेतू स्थित गोमती नदी में एक युवती ने कूदकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखाेरों की मदद से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर ने बताया कि शनिवार समय करीब 2:30 बजे गोमती नदी में एक युवती कूद गई थी।

जिसकी पहचान कैसरबाग निवासी राजकुमार की बेटी वर्षा 22 के रूप में मृतका की मौसेरी बहन अंशिका ने की है। नदी में कूदने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

संबंधित समाचार