रायबरेली: लखीमपुर हिंसा मामले को लेकर पूर्व भाजपा प्रत्याशी ने दी नसीहत, जानें क्या कहा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। विधानसभा चुनाव (assembly election 2022) से पहले अपना चुनावी मैदान तैयार करने के लिए सभी पार्टी के प्रत्याशी जुट गए हैं। वहीं, सदर सीट पर कांग्रेस का पिछले दो दशक से कब्जा रहा है। हालांकि अब कांग्रेस की मौजूदा विधायक अदिति सिंह बागी हैं। ऐसे में भाजपा इस सीट को जीतने के लिए दम …

रायबरेली। विधानसभा चुनाव (assembly election 2022) से पहले अपना चुनावी मैदान तैयार करने के लिए सभी पार्टी के प्रत्याशी जुट गए हैं। वहीं, सदर सीट पर कांग्रेस का पिछले दो दशक से कब्जा रहा है। हालांकि अब कांग्रेस की मौजूदा विधायक अदिति सिंह बागी हैं। ऐसे में भाजपा इस सीट को जीतने के लिए दम भरना शुरू कर चुकी हैं। इसके अलावा भाजपा से चुनाव लड़ने की जुगत भिड़ा रही अनीता श्रीवास्तव ने कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह को जमकर कोसा है।

बता दें कि मामला लखीमपुर खीरी से जुड़ा हुआ है। विधायक अदिति सिंह के पति और विधायक अंगद सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा है। इसे लेकर अनीता ने अदिति को नसीहत दे डाली है। सदर सीट से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह की जब से कांग्रेस से खटक गई हैं। तब से उनकी भाजपा से नजदीकियां बढ़ गई है।

अब आगामी विधानसभा चुनाव में अदिति सिंह कहीं भाजपा से टिकट न हासिल कर लें तो भाजपा की पूर्व प्रत्याशी अनीता श्रीवास्तव गाहे बगाहे अदिति सिंह पर निशाना साधने से नहीं चूक रहीं हैं। अनीता श्रीवास्तव ने अदिति सिंह पर हमला उनके पति अंगद सैनी के बहाने किया है। 2017 में भाजपा की प्रत्याशी रहीं और 2022 में सदर सीट से टिकट की चाहत रखने वाली अनीता श्रीवास्तव ने अदिति सिंह को सलाह दी है कि वह अपने पति को समझाएं।अनीता का कहना है कि अदिति सिंह के पति पंजाब से कांग्रेस के विधायक हैं और लखीमपुर मामले में मोदी, योगी पर निशाना साध रहे हैं।

अदिति सिंह यहां योगी को अपना गुरु बता रही हैं और उनके पति उन्हें गाली दे रहे हैं। अनीता श्रीवास्तव का कहना है कि अदिति सिंह हर पार्टी में टिकट के लिए गुहार लगा चुकीं हैं और जब सबने ना कर दी तो वह भाजपा से चुनाव लड़ने की मंशा पाल रही हैं। जबकि उनके पति इसी भाजपा का लखीमपुर मामले में जमकर विरोध कर रहे हैं।

संबंधित समाचार