जौनपुर: पेड़ पर लटकता मिला प्रेमी युगल का शव, जानें क्या है पूरा मामला
जौनपुर। स्वजनों के शादी के लिए तैयार न होने पर प्रेमी युगल ने फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामला जिले के डमरूआ गांव का है। जहां सुबह शौच के लिए गए लोगों को बबूल के पेड़ पर दोनों का शव लटकते दिखाई दिया। शोर मचाने पर वहां भीड़ जुट गई। …
जौनपुर। स्वजनों के शादी के लिए तैयार न होने पर प्रेमी युगल ने फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामला जिले के डमरूआ गांव का है। जहां सुबह शौच के लिए गए लोगों को बबूल के पेड़ पर दोनों का शव लटकते दिखाई दिया। शोर मचाने पर वहां भीड़ जुट गई। डागस्क्वाड और फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस भी पहुंच गई। उक्त गांव निवासी अयोध्या बिद का छोटा बेटा सूरज बिद (20) व युवती लाल बहादुर बिद की छोटी पुत्री सोनी बिद (18) काफी दिनों से प्रेम करते थे।
जब यह बात घर वालों को पता चली तो विरोध शुरू हो गया। इसके चलते दोनों एक बार घर से फरार भी हो गए थे। किसी तरह मान-मनव्वल कर दोनों को वापस बुलाया गया था। सुबह कुछ ग्रामीण शौच के लिए निकले थे। इसी बीच देखा कि गांव से लगभग पांच सौ मीटर दूर खाली पड़े एक खेत में बबूल के पेड़ पर दो शव लटक रहे है। यह देख सभी अवाक रह गए।
ग्रामीणों ने दोनों की पहचान सूरज और सोनी के रूप में करते ही शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद वहां भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष सैयद हुसैन मुंतजर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम को वहां बुला लिया गया। थोड़ी ही देर में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिभुवन सिंह व सीओ मछलीशहर भी मौके पर पहुंच गए।
घटनास्थल की विधिवत जांच के बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को उतरवाकर थाने भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के बीच सालभर से प्रेम प्रपंच चल रहा था। फांसी कैसे और क्यों लगाई मामले की जांच की जा रही है। मामले को लेकर लोग तरह- तरह की चर्चा कर रहे हैं।
