बाराबंकी: राष्ट्रभक्ति जगाने के लिए भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। गांव-गांव में राष्ट्रभक्ति जगाने के लिए भाजपा युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। रामनगर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा सैदनपुर चौराहे पर यात्रा को विधायक शरद अवस्थी ने पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना किया। यात्रा से पूर्व भाजपा युवा मोर्चा के कार्यालय पर विधायक व भारतीय जनता पार्टी …

बाराबंकी। गांव-गांव में राष्ट्रभक्ति जगाने के लिए भाजपा युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। रामनगर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा सैदनपुर चौराहे पर यात्रा को विधायक शरद अवस्थी ने पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना किया। यात्रा से पूर्व भाजपा युवा मोर्चा के कार्यालय पर विधायक व भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रोहित सिंह ने तिरंगा यात्रा में शामिल सभी कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर शुभकामनाएं दी।

भाजपा युवा मोर्चा व किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष तुषार निगम एवं धर्मेंद्र सिंह की अगुवाई में दर्जनों मोटरसाइकिल पर सवार भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा झंडे के साथ पार्टी का झंडा लेकर भारत माता की जय के नारों के साथ सैदनपुर से यात्रा की शुरुआत किया। यात्रा क्षेत्र के मौलाबाद मैलारायगंज पंजरौली खजुरिया दरिगापुर बदोसराय सिरौली का भ्रमण कर ग्रामीणों में राष्ट्रभक्त की अलख जगाई।

यात्रा का समापन सिरौलीगौसपुर गेट हाउस में पहुंच कर किया गया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष पण्डेय महामंत्री बलवंत प्रजापति विधानसभा विस्तारक कमल जी सेक्टर संयोजक मनोज सोनी पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष मुकेश यादव रामनिवास लोधी आलोक सिंह उमेश निगम आईटी सेल संयोजक अमित पाण्डेय आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

बांग्लादेश में हिंदुओं पर जुल्म बर्दाश्त नहीं: अयोध्या में VHP और बजरंग दल ने निकाली जन आक्रोश रैली, सरकार को दी चेतावनी- परिणाम भुगतने पड़ेंगे!
UP Vidhan Mandal: सीएम योगी का विपक्ष पर करारा हमला... माफिया के सामने झुकती थीं पिछली सरकारें, हमने कानून का राज स्थापित किया
हरिद्वार : यूपी गैंगस्टर पर पुलिस कस्टडी में हमला, पेशी पर ले जाते ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 कांस्टेबल सहित तीन घायल
UP Vidhan Mandal Session: शीतकालीन सत्र का आज आखरी दिन, बोले सीएम योगी -  “यूपी को बीमारू राज्य के कलंक से मुक्त कराया”
फिर साथ आएगी हिट जोड़ी, माइथोलॉजिकल एपिक में अल्लू अर्जुन-त्रिविक्रम की ग्रैंड वापसी