रामलीला में सीता बनीं भाग्यश्री बोलीं- अयोध्या आने की काफी समय से थी इच्छा
अयोध्या। राम की नगरी अयोध्या में आयोजित रामलीला में माता सीता का पात्र अभिनेत्री भाग्यश्री निभा रहीं हैं। सीता का रोल निभाने पर अभिनेत्री ने अपना सौभाग्य बताया है। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत अच्छा लगा। मुंबई से यहां आकर आशीर्वाद लेने का मौका मिला। साथ ही कहा कि भगवान राम की नगरी अयोध्या में …
अयोध्या। राम की नगरी अयोध्या में आयोजित रामलीला में माता सीता का पात्र अभिनेत्री भाग्यश्री निभा रहीं हैं। सीता का रोल निभाने पर अभिनेत्री ने अपना सौभाग्य बताया है। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत अच्छा लगा। मुंबई से यहां आकर आशीर्वाद लेने का मौका मिला। साथ ही कहा कि भगवान राम की नगरी अयोध्या में आने की बहुत समय से इच्छा थी।
2 साल बाद घर से बाहर निकली हूं। अयोध्या आकर बहुत ही अच्छा लग रहा है। मैं सीता मैया का किरदार निभा रही हूं, अपने आप को बहुत ही खुशनसीब समझती हूं। मैं चाहती थी कि आज ही रामलला के दर्शन करने जाऊं, लेकिन आज काफी देर हो चुकी थी।

परशुराम का किरदार निभा रहे रवि किशन
वहीं, भगवान परशुराम का किरदार निभा रहे सांसद रवि किशन ने सीएम योगी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि मैं योगी जी को धन्यवाद दूंगा। उन्होंने राम मंदिर दरबार को खोल दिया। भव्य मंदिर बनना शुरू हुआ तो हम कलाकारों की भी इच्छा हुई कि हम प्रभु श्री राम की नगरी में आकर प्रभु श्री राम की गाथा को लोगों तक पहुंचाएं।
गौरतलब है कि शुक्रवार को फिल्मी सितारों की रामलीला का तीसरा दिन था। भाग्यश्री रामलीला में माता सीता के किरदार में नजर आईं। जबकि शाहबाज खान रावण का किरदार निभा रहे हैं।
