बरेली: जालसाज बंटी-बबली को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहेड़ी, अमृत विचार। कस्बे की एक सर्राफा दुकान पर असली जेवर से नकली जेवर बदलने पहुंचे दंपति को सर्राफ ने लोगों की मदद से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सर्राफ के अनुसार इससे पहले वह दोनों उसके साथ धोखाधड़ी कर चुके हैं। सर्राफ ने दोनों के खिलाफ थाना में तहरीर दे दी है। पुलिस …

बहेड़ी, अमृत विचार। कस्बे की एक सर्राफा दुकान पर असली जेवर से नकली जेवर बदलने पहुंचे दंपति को सर्राफ ने लोगों की मदद से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सर्राफ के अनुसार इससे पहले वह दोनों उसके साथ धोखाधड़ी कर चुके हैं। सर्राफ ने दोनों के खिलाफ थाना में तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हरीश कुमार की कस्बे में सर्राफा की दुकान है। शुक्रवार शाम को वह अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान उनकी दुकान पर एक महिला और पुरुष आए। दोनों ने उन्हें एक झमर दिखाया और 30 हजार रुपये में गिरवीं रखने को कहा। हरीश ने बताया कि इससे पहले वह दोनों उनके पास वैसा ही झूमर गिरवीं रख चुके थे, जो नकली निकला। संदेह होने पर उन्होंने झूमर की जांच की, तब पता चला कि वह सोने का नहीं पीतल का है। पहले से घोखा खा चुके हरीश जालसाज बंटी बबली की फिराक में थे।

जांच के बाद जब उन्होंने गौर से देखा तो उन्होंने दोनों को पहचान लिया और लोगों की मदद से पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम शोमिल उर्फ दानिश निवासी किच्छा बताया। वहीं महिला का नाम जायरा है वह आरोपी की पत्नी है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

संबंधित समाचार