प्रियंका पर भाजपा का पलटवार, कहा- पंजाब में दलित सीएम का अपमान, यूपी में नाटक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जातिवादी बयान देने का आरोप लगाया था, जिस पर भाजपा नेताओं ने तीखा वार किया है। भाजपा नेताओं ने पंजाब और राजस्थान में दलित अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि योगी जहां के पीठाधीश्वर हैं, प्रियंका को उसका इतिहास जानकर कुछ …

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जातिवादी बयान देने का आरोप लगाया था, जिस पर भाजपा नेताओं ने तीखा वार किया है। भाजपा नेताओं ने पंजाब और राजस्थान में दलित अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि योगी जहां के पीठाधीश्वर हैं, प्रियंका को उसका इतिहास जानकर कुछ बोलना चाहिए था।

अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा कि योगी आदित्यनाथ गोरक्षनाथ पीठ के पीठाधीश्वर हैं। उनके गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ मीनाक्षीपुरम की धर्मांतरण की घटना का विस्तार उत्तर भारत में न हो इसके लिए राजनीति में आए। फिर तो ताउम्र हिंदू समाज को जोडऩे के मिशन में ही लगे रहे। इसी क्रम में उन्होंने संतों के साथ वाराणसी में डोम राजा के भोजन किया। सामूहिक सहभोज की उनके द्वारा प्रारम्भ परंपरा अब भी जारी है।

उधर, समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के चहेते नवजोत सिंह सिद्धू ने खुले मंच से पंजाब के दलित मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को अपशब्दों से नवाजा था, फिर भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। लेकिन यूपी में प्रियंका दलित प्रेम की घड़ियाली आंसू बहा रहीं हैं। उन्होंने कहा कि यही कांग्रेस का इतिहास है। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि अकेले झाडू लगाने से राजस्थान के दुर्भाग्यपूर्ण दलित की लिंचिंग को न्याय नहीं मिलेगा अगर भाई बहन राजस्थान का रास्ता भूल गए हैं तो उन्हें एक गूगल मैप भेज देते हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता