बरेली: पूर्व महापौर और कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने वाल्मीकि मंदिर में लगाई झाडू
बरेली, अमृत विचार। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का झाडू लगाते वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने तंज कसा था। जिसके बाद से कांग्रेसी अब भाजपा को निशाने पर ले रहे हैं। शनिवार को पूर्व महापौर और कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने वाल्मीकि मंदिर में झाडू लगाई। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी और महासचिव जिया उर रहमान ने …
बरेली, अमृत विचार। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का झाडू लगाते वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने तंज कसा था। जिसके बाद से कांग्रेसी अब भाजपा को निशाने पर ले रहे हैं। शनिवार को पूर्व महापौर और कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने वाल्मीकि मंदिर में झाडू लगाई।
कांग्रेस के मीडिया प्रभारी और महासचिव जिया उर रहमान ने बताया कि इंदिरा नगर की दलित बस्ती लवकुश नगर में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने झाड़ू लगाकर कहा था कि झाड़ू लगाना स्वाभिमान और सादगी का प्रतीक है। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रियंका गांधी का मजाक उड़ाया था।
इसके विरोध में शनिवार को जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी और पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन के नेतृत्व में मालियों की पुलिया सिंधु नगर गेट के सामने भगवान वाल्मीकि मंदिर, दुर्गा मठिया पहुंचे। वहां पर भगवान वाल्मीकि मंदिर में झाड़ू लगाई। अशफाक सकलैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बयान से साबित कर दिया कि उनकी सोच दलित विरोधी है। पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन ने कहा कि मुख्यमंत्री जैसे पद पर रहते हुए उनकी इस तरह की सोच की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है।
प्रदेश सचिव असलम चौधरी ने भी भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कांत शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, सुनील मनचंदा, टोनू बक्शी, धीरज कुमार, धीरज मधुकर, नरेंद्र दास, कमला देवी, रामवती, आदित्य सिंह मौजूद रहे।
