बरेली: जालसाजी की शिकायत पर दी जान से मारने की धमकी
मीरगंज, अमृत विचार। स्वयं सहायता समूह के बैंक खाते में धोखाधड़ी करने की कोशिश करने पर सचिव की ओर से अध्यक्ष और उसके देवर के खिलाफ थाना मीरगंज में तहरीर दी गई है। शिकायत पर आरोपियों ने शिकायकर्ता महिला को रास्ते में घेरकर जान से मारने की धमकी दी और अभद्र व्यवहार किया, साथ ही …
मीरगंज, अमृत विचार। स्वयं सहायता समूह के बैंक खाते में धोखाधड़ी करने की कोशिश करने पर सचिव की ओर से अध्यक्ष और उसके देवर के खिलाफ थाना मीरगंज में तहरीर दी गई है। शिकायत पर आरोपियों ने शिकायकर्ता महिला को रास्ते में घेरकर जान से मारने की धमकी दी और अभद्र व्यवहार किया, साथ ही शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। पीड़िता ने थाना मीरगंज में आरोपियों के खिलाफ शिकायतय दर्ज कराई है।
पुलिस को दी तहरीर में गांव पहुंचा खुर्द की गुड़िया देवी ने बताया कि उनके गांव में आयुषी स्वयं सहायता समूह है। समूह में वह सचिव के पद पर तैनात है। पीड़िता ने बताया कि समूह का खाता बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा हुरहुरी में है। समूह की सचिव ने बताया कि समूह की महिलाओं ने बैंक में 2.50 लाख रुपये के लोन के लिए आवेदन किया था। कर्ज स्वीकृत होने पर पहली किश्त के रूप में 1.58 लाख रुपये आ गए थे। इसकी जानकारी होने पर समूह की अध्यक्षा अपने देवर के साथ बैंक पहुंची।
आरोप है कि अध्यक्षा और उनके देवर ने जालसाजी करके कई समूह की महिलाओं की पास बुक फोटो बदल दिए और रुपये निकालने का प्रयास किया। जानकारी होने पर सभी महिलाएं बैंक पहुंची और शाखा प्रबंधक को पूरी बात बताई। जानकारी होने पर बैंक कर्मियों ने अध्यक्षा और उसके देवर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह लोग फरार हो गए।
समूह की सचिव गुड़िया ने बताया कि इसके बाद उन्होंने उषा देवी, कृष्ण देवी, विमलेश, राधा, कमला देवी, रेखा को लेकर आरोपियों के खिलाफ थाने पर तहरीर दी। समूह की सचिव ने बताया कि शुक्रवार को वह किसी काम से जा रही थीं। रास्ते में आरोपी मिले और उन्हें पकड़ लिया। साथ ही उसके साथ अभद्रता की और शिकायत वापस लेने को कहा। इनकार करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की है।
