बरेली: मुस्लिम वोटों के लिए सपा के खिलाफ मोर्चा खोलेगी कांग्रेस
बरेली, अमृत विचार। मुस्लिम वोटों के लिए अब कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की तरफ से समाजवादी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया है। मुस्लिम वोटरों को 16 सूत्रीय संकल्प पत्र का वितरण किया जा रहा है। कांग्रेस ने 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा के मुस्लिम वोटों में सेंध लगाने के लिए यह मुहिम शुरू …
बरेली, अमृत विचार। मुस्लिम वोटों के लिए अब कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की तरफ से समाजवादी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया है। मुस्लिम वोटरों को 16 सूत्रीय संकल्प पत्र का वितरण किया जा रहा है। कांग्रेस ने 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा के मुस्लिम वोटों में सेंध लगाने के लिए यह मुहिम शुरू की है।
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष जुनैद हुसैन ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने अब मुस्लिम वोटों के लिए सपा के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलने की तैयारी की है। 2022 यूपी चुनाव में कांग्रेस हर वो दांव चल रही है, जिससे सपा के मुस्लिम कोर वोट बैंक में सेंध लग सके। इसी रणनीति के तहत कांग्रेस ने 16 सूत्री संकल्प पत्र शहर में नमाज के बाद मस्जिदों के बाहर वितरित किया जा रहा है।
कांग्रेस के 16 सूत्रीय संकल्प पत्र में बताया गया है कि कांग्रेस सरकार बनी तो सीएए और एनआरसी विरोधी आंदोलन में दर्ज मुकदमें वापस होंगे और मुआवजा दिया जाएगा। प्रदेश सचिव आमिर कुरैशी ने कहा अखिलेश यादव सरकार में हुए सभी छोटे-बड़े दंगों की न्यायिक जांच कराकर दोषियों को सजा दी जाएगी। संकल्प वितरण के दौरान महानगर अध्यक्ष मुन्ना कुरैशी, प्रभात गिरी गोस्वामी, आसिफ अली आदि मौजूद रहे।
