रायबरेली: मां ने बेटे पर लाठी से वार कर ली जान, जाने पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। मां बेटे के बीच आपसी विवाद बढ़ने पर मां ने बेटे पर लाठी से हमला कर दिया। जिससे बेटे की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक लालगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राना पुरवा मजरे उतरा गौरी निवासी रवि शंकर (28) पुत्र राम कुमार …

रायबरेली। मां बेटे के बीच आपसी विवाद बढ़ने पर मां ने बेटे पर लाठी से हमला कर दिया। जिससे बेटे की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक लालगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राना पुरवा मजरे उतरा गौरी निवासी रवि शंकर (28) पुत्र राम कुमार का रविवार को अपनी मां कलावती से पैसा न कमाने को लेकर विवाद हो गया। कलावती ने रविशंकर को पैसे न कमाने का उलाहना देना शुरू कर दिया। इस पर मां-बेटे के बीच झगड़ा शुरू हो गया। तभी गुस्से में आकर कलावती ने रविशंकर के सिर पर लाठी से हमला कर दिया। लाठी का जोरदार प्रहार होने से रविशंकर खून से लथपथ हो गया। उसे सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने रविशंकर को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज कर कलावती को हिरासत में ले लिया।

संबंधित समाचार