रामपुर : शादी के कार्डों पर भी चढ़ा सियासी रंग
रामपुर, अमृत विचार। कहते हैं सियासत का नशा सिर चढ़कर बोलता है कुछ ऐसा ही नजारा वैभव के शादी कार्ड में देखने को मिला है। यह शादी कार्ड दूर-दूर तक चर्चा का विषय बना हुआ है। वैभव की शादी 15 अक्तूबर को कोटद्वार निवासी जीवानन्द की सुपुत्री अर्चना से होनी है। वैभव ने शादी कार्ड …
रामपुर, अमृत विचार। कहते हैं सियासत का नशा सिर चढ़कर बोलता है कुछ ऐसा ही नजारा वैभव के शादी कार्ड में देखने को मिला है। यह शादी कार्ड दूर-दूर तक चर्चा का विषय बना हुआ है। वैभव की शादी 15 अक्तूबर को कोटद्वार निवासी जीवानन्द की सुपुत्री अर्चना से होनी है।
वैभव ने शादी कार्ड को पूरी तरह सपा के रंग में रंग दिया है। इसके अलावा शादी कार्ड पर साइकिल निशान वाला बटन दबाने की अपील की गई है। इसके अलावा सांसद आजम खां और अब्दुल्ला आजम की रिहाई की मांग की गई है।
कार्ड देखने वालों को समझना मुश्किल है कि यह ज्ञापन है या मांग पत्र है या शादी कार्ड है। इतना ही नहीं शादी कार्ड को एनवलप से निकालने पर भगवान श्री गणेश के चित्र के बाईं ओर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, सांसद मोहम्मद आजम खां, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और अब्दुल्ला आजम की तस्वीरें छपी है। पूरे कार्ड को हरे और महरून कलर पर सफेद स्याही से छपवाया गया है।
चार पन्नों के कार्ड के हर पन्ने के बॉटम में साइकिल का चिन्ह छपा हुआ है। अंतिम पेज पर राधा-कृष्ण की तस्वीर और बच्चों की तरफ से शादी में आने के लिए आग्रह किया गया है। अपने आप में अनूठा और नए कलेवर लिए यह कार्ड लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
दूल्हा बनने को तैयार वैभव का कहना है कि दुल्हन के लिए भी रामपुर की जरी जरदोजी के काम वाला हरे रंग का लहंगा और महरून रंग की कुर्ती और महरुन रंग का जालीदार चुनरी तैयार कराई गई है। बताते हैं शादी के जोड़े का शानदार कम्बीनेशन बना है।
