अयोध्या: नहर में मिली लावारिस बाइक, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले के थाना खण्डासा क्षेत्र के शारदा सहायक डबल नहर के किनारे पानी में लावारिस बाइक मिली है। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। खण्डासा थाना क्षेत्र अन्तर्गत शारदा सहायक डबल नहर चिरैंधापुर गांव के निकट नहर पुल के पास डिस्कबर बाइक लावारिस दशा में नहर में रविवार …

अयोध्या। जिले के थाना खण्डासा क्षेत्र के शारदा सहायक डबल नहर के किनारे पानी में लावारिस बाइक मिली है। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। खण्डासा थाना क्षेत्र अन्तर्गत शारदा सहायक डबल नहर चिरैंधापुर गांव के निकट नहर पुल के पास डिस्कबर बाइक लावारिस दशा में नहर में रविवार को मिली। जानकारी मिलने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

सूचना पर पहुंची थाना खण्डासा पुलिस ने मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस नहर से मिली मोटरसाइकिल को थाने ले गई। वही ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। प्रभारी निरीक्षक थाना खंडासा नीरज सिंह ने कहा कि गाड़ी के नंबर से इतना जरूर पता चला है कि मोटरसाइकिल रायबरेली जनपद की है और वाहन स्वामी का नाम विनय है फिलहाल डिग्गी से भी कोई सामान बरामद नहीं हुआ। मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार