रायबरेली: दुष्कर्म के आरोपी पर खाकी मेहरबानी, पुलिस बना रही है ये दबाव! जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। दस दिन पूर्व किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में कोतवाली पुलिस की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है। हालांकि पुलिस ने मामले की तहरीर मिलते ही मुकदमा पंजीकृत तो किया है लेकिन आरोपी को चार दिनों से कोतवाली में बैठाकर मामले में सुलह समझौते का प्रयास कर रही है। मामले में कुछ …

रायबरेली। दस दिन पूर्व किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में कोतवाली पुलिस की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है। हालांकि पुलिस ने मामले की तहरीर मिलते ही मुकदमा पंजीकृत तो किया है लेकिन आरोपी को चार दिनों से कोतवाली में बैठाकर मामले में सुलह समझौते का प्रयास कर रही है। मामले में कुछ सत्तापक्ष के नेताओं की भूमिका भी देखी जा रही है।

बताते चलें कि 30 सितम्बर की शाम शौंच के लिए घर से निकली मोतीगंज मजरे के एक गांव की एक 15 वर्षीय लड़की से गांव के ही एक युवक द्वारा बाग में ले जाकर दुष्कर्म किया था। लड़की को तलाश रहे परिजनों को रात 2 बजे वह बेहोशी की हालत में मिली थी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। मामले में कोतवाली पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार भी किया।

परन्तु चार दिन बाद भी उसको जेल न भेजना पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़ा कर रहा हैं। वहीं आरोपी के परिजन लगातार सत्तापक्ष के नेताओं के दबाव में पुलिस द्वारा सुलह समझौते का मौका दिया जा रहा है। मामले में कोतवाली पुलिस द्वारा जांच व मेडिकल परीक्षण कराने के नाम पर हीलाहवाली क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात