कानपुर: मृतक मनीष गुप्ता की पत्नी को मिला नियुक्ति पत्र, अधिकारियों ने सौंपा लेटर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। रविवार को मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी को केडीए के अधिकारियों ने घर पहुंचकर नियुक्ति पत्र सौंपा। इसके साथ ही गोरखपुर में हुए मनीष गुप्ता हत्याकांड में सरकार ने सभी वादों को पूरा कर दिया है। मीनाक्षी को कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) में ओएसडी का पद दिया गया है। केडीए अधिकारियों के साथ भाजपा …

कानपुर। रविवार को मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी को केडीए के अधिकारियों ने घर पहुंचकर नियुक्ति पत्र सौंपा। इसके साथ ही गोरखपुर में हुए मनीष गुप्ता हत्याकांड में सरकार ने सभी वादों को पूरा कर दिया है। मीनाक्षी को कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) में ओएसडी का पद दिया गया है। केडीए अधिकारियों के साथ भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी भी मौजूद रहे। नियुक्ति पत्र मिलते ही मीनाक्षी की आंखों में आंसू आ गए।

केडीए की तरफ से कागजी कार्यवाही पूरी करने के लिए अपर सचिव डा. गुडाकेश शर्मा पहुंचे। केडीए अधिकारियों ने नियुक्ति से जड़ी प्रक्रियाओं को पूरा किया। अपर सचिव ने नियुक्ति पत्र सौंपते हुए मीनाक्षी का केडीए परिवार में स्वागत किया। वहीं मीनाक्षी ने बताया कि सोमवार को तेरहवीं हैं। वह मंगलवार को केडीए में ज्वाइनिंग लेंगी। इस दौरान फोन पर केडीए वीसी अरविंद सिंह ने भी मीनाक्षी से बात की और पूरे सहयोग के आश्वासन दिया।

विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कानपुर के विधायक और कांग्रेस नेताओं द्वारा अफवाह फैलाई जा रही थी की सीएम की घोषणा गलत है और कोई नियुक्ति नहीं होगी। मुझे लगता है विरोधियों को सहनशीलता रखनी चाहिए और लाश पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम किसी के सहयोगी बने, यह सोच होनी चाहिए। किसी के मन को विचलित और परेशान नहीं करना चाहिए, ऐसा करना पाप है।

 

संबंधित समाचार