IPL 2021: धोनी ने आखिरी ओवर में बदल दिया मैच का रुख, दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हराकर चेन्नई फाइनल में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दुबई। आईपीएल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हरा दिया। दिल्ली कैपिटल्स ने सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव और कप्तान ऋषभ पंत के अर्धशतकों से रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग के पहले क्वालीफायर में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पांच विकेट पर 172 …

दुबई। आईपीएल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हरा दिया। दिल्ली कैपिटल्स ने सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव और कप्तान ऋषभ पंत के अर्धशतकों से रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग के पहले क्वालीफायर में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पांच विकेट पर 172 रन बनाये।

साव ने 60 रन और पंत ने 51 रन की नाबाद पारी खेली। शिमरोन हेटमायर ने 37 रन का योगदान दिया। चेन्नई सुपर किंग्स के लिये जोश हेजलवुड ने दो विकेट जबकि रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो और मोईन अली ने एक एक विकेट झटके।

संबंधित समाचार