बरेली: रूद्रपुर और बहेड़ी में एसएसपी का पीआरओ बनकर कर ठगी चुका है बुलेरो चोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तराखंड व बहेड़ी क्षेत्रों में एसएसपी का पीआरओ बनकर लोगों से ठगी करने वाला छोटे लाल गंगवार बरेली में भी वांछित है। रिपोर्ट दर्ज होने के काफी दिनों बाद भी बारादरी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं पीड़ित लगातार थाने के चक्कर लगा रहा है। देवरनियां के सेमीखेड़ा निवासी …

बरेली, अमृत विचार। उत्तराखंड व बहेड़ी क्षेत्रों में एसएसपी का पीआरओ बनकर लोगों से ठगी करने वाला छोटे लाल गंगवार बरेली में भी वांछित है। रिपोर्ट दर्ज होने के काफी दिनों बाद भी बारादरी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं पीड़ित लगातार थाने के चक्कर लगा रहा है। देवरनियां के सेमीखेड़ा निवासी भूपेंद्र कुमार ने एक माह पहले बारादरी थाने में अपनी बुलेरो चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

आरोप था बारादरी क्षेत्र के ग्रीन पार्क निवासी ट्रैवल ऐजेंसी संचालक छोटे लाल गंगवार ने उनकी बुलेरो दमखोदा ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में लगवाई थी। गाड़ी ट्रैवल एजेंसी संचालक के घर से चोरी हुई थी। चोरी के काफी दिनों तक आरोपी पीड़ित को गाड़ी वापस दिलवाने के नाम पर घुमाता रहा और करीब 70 हजार रुपये भी ऐंठ लिए। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट भी की।

वहीं कुछ दिनों बाद सामने आया कि आरोपी छोटे लाल रुद्रपुर व बहेड़ी इलाके में भी कई लोगों के लाखों रुपये जालसाजी करके ऐंठ चुका है। कुछ माह पहले छोटे लाल ने रूद्रपुर एसएसपी का पीआरओ बनकर एक व्यक्ति से केस में से नाम हटवाने के लिए हजारों की ठगी की थी। वहीं बहेड़ी में भी कई लोगों के साथ ठगी कर लाखों की रकम ऐंठ चुका है। असल में छोटे लाल उत्तराखंड के मुढ़िया स्थित नवीबख्श में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में संविदा शिक्षक के पद पर कार्यरत था।

ठगी के मामले में पकड़े जाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया था। वहीं जेल से बाहर आने के बाद दोबारा उसने लोगों से ठगी व जालसाजी करना शुरू कर दिया। वहीं बारादरी पुलिस की जानकारी में पूरा मामला होने के बावजूद भी पुलिस अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

संबंधित समाचार