बरेली: छात्रा महिका खन्ना ने नेशनल सब जूनियर टेनिस चैंपियनशिप में जीता खिताब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अल्मा मातेर स्कूल की छात्रा महिका खन्ना ने नेशनल सब जूनियर टेनिस चैंपियनशिप में अंडर-14 वर्ग का खिताब जीता है। डीएलटीए कॉम्प्लेक्स दिल्ली में महिका ने इकाराजु कनुमुरी को 6-2 और 7-5 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में महिका ने तमिलनाडु की एच. वेंकटेश को सीधे सेटों में 6-3 व …

बरेली, अमृत विचार। अल्मा मातेर स्कूल की छात्रा महिका खन्ना ने नेशनल सब जूनियर टेनिस चैंपियनशिप में अंडर-14 वर्ग का खिताब जीता है। डीएलटीए कॉम्प्लेक्स दिल्ली में महिका ने इकाराजु कनुमुरी को 6-2 और 7-5 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में महिका ने तमिलनाडु की एच. वेंकटेश को सीधे सेटों में 6-3 व 6-3 से मात देकर जीत हासिल की।

मूलरुप से शाहजहांपुर की रहने वाली महिका अल्मा मातेर स्कूल में टेनिस कोच तुषार बाली और वरुण द्विवेदी के निर्देशन में ट्रेनिंग ले रही हैं। महिका की सफलता पर पिता गगन खन्ना, मां रौली खन्ना, अल्मा मातेर के चेयरमैन कैप्टन राजीव ढींगरा, डायरेक्टर प्रत्यक्ष ढींगरा, प्रिंसिपल पूनम ने खुशी जताई है।

संबंधित समाचार