बरेली: कार टकराई तो सामने आ गए सपा और भाजपाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सपा नेता के घर के बाहर कार से भाजपा कार्यकर्ता की कार टच हो गई। इसके बाद सपा नेता ने जमकर हंगामा किया। उसका कहना था कि आरोपियों के पास पिस्टल है। वह उसकी हत्या कर सकते थे। इससे वहां पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों …

बरेली, अमृत विचार। सपा नेता के घर के बाहर कार से भाजपा कार्यकर्ता की कार टच हो गई। इसके बाद सपा नेता ने जमकर हंगामा किया। उसका कहना था कि आरोपियों के पास पिस्टल है। वह उसकी हत्या कर सकते थे। इससे वहां पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। जहां रात तक दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात चलती रही।

रविवार की रात में प्रभात नगर गेट के पास एक सपा नेता की कार से भाजपाई की कार टच हो गई। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने के बाद जमकर विवाद हुआ। दोनों पक्ष एक दूसरे सुलह करने की जगह गालीगलौज करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने सपा नेता ने हत्या करने के प्रयास का आरोप लगाया।

पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर गई लेकिन दोनों लोगों की तरफ से बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। भाजपा कार्यकर्ता की कार पर प्रशासन लिखा था। हालांकि पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी।

दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद दोनों पक्षों को थाने लाया गया। जहां उनके बीच में समझौते की बात चल रही है। समझौता न होने पर कार्रवाई की जाएगी। -शितांशु शर्मा, इंस्पेक्टर प्रेमनगर

संबंधित समाचार