बरेली: सेवानिवृत्त कर्मचारी के घर मे हो रहा था आपत्तिजनक कार्य, हंगामा
बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर क्षेत्र में रहने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारी के घर में एक महिला अपनी बेटी के साथ सेक्स रैकेट चलाती हुई पकड़ी गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची इज्जतनगर पुलिस एक महिला, दो युवती और दो लड़कों को पकड़ कर थाने ले गई। जहां पुलिस से पूछताछ के बाद घर खाली करने …
बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर क्षेत्र में रहने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारी के घर में एक महिला अपनी बेटी के साथ सेक्स रैकेट चलाती हुई पकड़ी गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची इज्जतनगर पुलिस एक महिला, दो युवती और दो लड़कों को पकड़ कर थाने ले गई। जहां पुलिस से पूछताछ के बाद घर खाली करने का आदेश देते हुए, महिला व उसकी बेटी को छोड़ दिया।
तुलाशेरपुर इलाके में सरकारी विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी के घर में रविवार की देर शाम जब पुलिस पहुंची तो कॉलोनी के लोगों में हलचल हो गई। असल में सेवानिवृत्त कर्मचारी ने करीब तीन माह पहले अपना घर किराए पर एक महिला को दिया था। कुछ समय बाद मकान में रहने के लिए एक महिला उसकी बेटी और दो युवक पहुंचे। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि किराए पर रहने के बाद घर पर हर रोज़ अलग-अलग युवक-युवतियों का आना-जाना लगा था। कुछ दिन तक लगातार यही सिलसिला चलने पर उन्हें शक हुआ। शक होने पर कॉलोनी के लोगों ने इज्जतनगर पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब घर पहुंचकर तलाशी ली तो घर में दो युवती और एक महिला समेत दो युवक मिले जिन्हें लेकर वह इज्जतनगर थाने ले गए। तलाशी के दौरान घर में आपत्तीजनक सामग्री के साथ-साथ शराब की बोतल व पौव्वे भी मिले हैं। जहां पूछताछ के बाद महिला व उसकी बेटी को घर खाली करने की हिदायत मात्र देने के बाद छोड़ दिया गया। वहीं दूसरी युवती और दोनों युवकों को घर खाली होने तक थाने में ही रोक कर रखा गया। वहीं स्थानीय लोगों ने मामले की लिखित शिकायत भी पुलिस को दी है।
महिला ने खुद को बताया सीआरपीएफ जवान की बीबी
घर में से पकड़ी गई महिला ने खुद को सीआरपीएफ जवान की पत्नी बताया और एक युवती को बेटी। साथ ही दूसरी युवती ने खुद को महिला की बेटी का दोस्त बताया। वहीं घर में पकड़े गए दो युवकों में से एक युवक मानसिक तौर पर विछिप्त है, जिसे महिला ने अपना बेटा बताया है। दूसरे युवक ने बताया कि वह उनके घर पर काम करता था और पिछले तीन-चार माह से ही उसकी महिला से जान-पहचान थी।
वहीं कॉलोनी के लोगों का कहना है कि दूसरा युवक लड़कियों को लाने व ले जाने का काम करता था। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पकड़ी गई एक युवती करीब डेढ़ साल पहले अपने प्रेमी के साथ घर से भागकर आ गई थी। जिसके बाद से वह घर वापस ही नहीं गई थी। पूछताछ के बाद युवती के घर पर फोन करके देर रात परिजनों के हवाले कर दिया गया।
