बरेली: जुआरी घर में दबिश, महिलाओं ने पुलिस को रोका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लंबे समय से एक घर में जुआ चल रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने वहां दबिश दी तो घर की महिलाओं और बच्चों ने पुलिस को रोक दिया और हंगामा करने लगे। वह लोग पुलिस से दबिश का वारंट मांगने लगे। इसके चलते मौके से कई जुआरी भाग गए। हालांकि …

बरेली, अमृत विचार। लंबे समय से एक घर में जुआ चल रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने वहां दबिश दी तो घर की महिलाओं और बच्चों ने पुलिस को रोक दिया और हंगामा करने लगे। वह लोग पुलिस से दबिश का वारंट मांगने लगे। इसके चलते मौके से कई जुआरी भाग गए। हालांकि पुलिस ने दो लोगों को पकड़ लिया। उनके पास से 60 हजार रुपये बरामद हुए है।

प्रेमनगर के गुद्दडबाग में रहने वाले जीत सिंह के यहां लंबे समय से जुआ होता आ रहा है। वहां पर उनके दो मकान है। बताया जाता है कि दोनों में जुआ होता है। इसकी जानकारी मिलने पर प्रेमनगर पुलिस रात में उनके घर के पास पहुंची और घेराबंदी कर जुआरियों को पकड़ने के लिए दबिश दे दी।

यह देखकर उनके घर की महिलाओं ने हंगामा करते हुए। सर्च वारंट दिखाने की बात कहीं और पुलिस को बाहर ही रोक दिया। इसका मौका पाकर कई जुआरी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दो लोगों को वहां से पकड़ लिया। पुलिस को मौके से 60 हजार रुपये मिले है। रात तक पुलिस जुए की फर्द तैयार कर रही थी।

पुलिस ने दबिश देकर जीत सिंह के घर से जुआ पकड़ा है। वहां से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनके पास से लगभग 60 हजार की नकदी बरामद हुई है। -शितांशु शर्मा, इंस्पेक्टर प्रेमनगर

संबंधित समाचार