अमेरिका ने कहा- तालिबान की गतिविधियों की निगरानी होती रहेगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेरिका, वाशिंगटन। अमेरिका ने कहा है कि कतर के दोहा में तालिबान प्रतिनिधिमंडल के साथ दो दिवसीय वार्ता महत्वपूर्ण रही। अमेरिका के विदेश विभाग ने कहा कि तालिबान की गतिविधियों पर अमेरिका की निगरानी बनी रहेगी। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा, “तालिबान प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत स्पष्ट और पेशेवर रही। तालिबान …

अमेरिका, वाशिंगटन। अमेरिका ने कहा है कि कतर के दोहा में तालिबान प्रतिनिधिमंडल के साथ दो दिवसीय वार्ता महत्वपूर्ण रही। अमेरिका के विदेश विभाग ने कहा कि तालिबान की गतिविधियों पर अमेरिका की निगरानी बनी रहेगी। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा, “तालिबान प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत स्पष्ट और पेशेवर रही।

तालिबान को उसके शब्दों से नहीं, उसके कार्यों से आंका जाएगा।” अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार दोहा में तालिबान प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता नौ और 10 अक्टूबर को हुई जिसमें सुरक्षा, अफगानिस्तानी समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी समेत मानवाधिकारों पर चर्चा हुई।

 

इसे भी पढ़ें…

सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं के उत्पीड़न को लेकर ब्रिटिश मंत्री प्रीति पटेल चिंतित, चाहती हैं बने विशेष कानून

संबंधित समाचार