हरदोई: चोरों ने सरकारी स्कूल को बनाया निशाना, उड़ाया हजारों का माल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिले में इन दिनों चोरों के निशाने पर सरकारी स्कूल हैं। बीती रात फिर एक सरकारी स्कूल का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपए का सामान लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार थाना बिलग्राम क्षेत्र के महसोनामऊ प्राथमिक विद्यालय में रविवार की रात चोरों ने ताला तोड़ दिया। चोर यहां रखे बर्तन सिलेंडर व …

हरदोई। जिले में इन दिनों चोरों के निशाने पर सरकारी स्कूल हैं। बीती रात फिर एक सरकारी स्कूल का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपए का सामान लेकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार थाना बिलग्राम क्षेत्र के महसोनामऊ प्राथमिक विद्यालय में रविवार की रात चोरों ने ताला तोड़ दिया। चोर यहां रखे बर्तन सिलेंडर व अन्य सामान भी चुरा ले गए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुखबीर ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

बताते चलें 2 अक्टूबर को थाना सुरसा के ग्राम भैनामऊ स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय को चोरों ने निशाना बनाया था। चोरों ने वहां बच्चों के प्रयोगात्मक के लिए रखी सिलाई मशीनें बर्तन व अन्य सामान चुरा लिया था। इससे पूर्व भी जिले के कई सरकारी विद्यालयों को चोर निशाना बना चुके हैं। जिले की पुलिस विद्यालयों में चोरी करने वाले इस गैंग का खुलासा करने में असफल साबित हो रही है।

संबंधित समाचार