नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी पहुंचे कंगना रनौत के घर, एक्ट्रेस ने शेयर की फोटो
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म “द इनकारनेशन: सीता” को लेकर काफी चर्चा में है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ सोफे पर बैठी दिखाई दे रही हैं। दरअसल हाल ही में यह तस्वीर एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर …
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म “द इनकारनेशन: सीता” को लेकर काफी चर्चा में है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ सोफे पर बैठी दिखाई दे रही हैं।
दरअसल हाल ही में यह तस्वीर एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर में वह बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ सोफे पर बैठी दिखाई दे रही है। इसी के साथ वह नवाज़ की किसी बात पर हस्ती हुई भी नज़र आ रही है।
जानकारी के लिए आपको बता दे कि यह तस्वीर पुरानी है। लेकिन कंगना ने इसे हाल ही में पोस्ट किया है। क्योंकि नवाब जब भी कंगना के घर जाते है, वह उनके साथ फोटो क्लिक करवाना भूल जाती है। यह तस्वीर भी उन्हें सरप्राइज के तौर पर मिली है, जिसे @silk.sp ने क्लिक किया है।
