सीतापुर: चाय में नशीला पदार्थ पिला कर विवाहिता संग सामूहिक दुष्कर्म, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके में एक विवाहिता को नौकरी दिलाने के झांसे में लेकर युवक ने अपने दो अन्य साथियों संग मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात अंजाम दी। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। जब महिला का ड्राइवर पति घर पहुंचा तो …

सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके में एक विवाहिता को नौकरी दिलाने के झांसे में लेकर युवक ने अपने दो अन्य साथियों संग मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात अंजाम दी। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। जब महिला का ड्राइवर पति घर पहुंचा तो घटना के कई दिन बाद पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

मिश्रिख कोतवाली इलाके की एक विवाहिता का कहना है कि पिसावां इलाके के अर्थापुर गांव निवासी देवेश उर्फ पुच्चू उसके घर के सामने अपने बहनोई के मकान में रहता था। यहीं से उसकी जान पहचान थी। आरोप है कि जांन पहचान के चलते देवेश ने उसकी नौकरी लगवा देने की बात कही थी। महिला का कहना है कि घटना तीस सितंबर की है। देवेश उसे शहर के एक मोहल्ले के मकान में लाया। यहां उसके दो अन्य साथी महोली के भटपुरवा निवासी जैनीश मिश्रा व देवेश का रिश्तेदार विकास उर्फ शेरू पांडेय भी थे। महिला का कहना है कि इन लोगों ने उसे चाय में नशीला पदार्थ पिला दिया था। जिसके बाद वह बेहोश हो गई।

रात करीब 12 बजे जब उसे होश आया तो वह निर्वस्त्र थी। उसके साथ तीनों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने यह बात अपने घर बताने की बात कही तो उसे जान से मारने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। लोकलाज के कारण वह चुप रही। उसका पति ड्राइवर है। जब उसका पति घर आया तो उसने सारी बात बताई। जिसके बाद उसने शहर कोतवाली में तहरीर दी। इस घटना को लेकर इंस्पेक्टर टीपी सिंह का कहना है कि महिला ने तहरीर दी थी। उसकी तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

संबंधित समाचार